विज्ञापन

बीजेपी-अकाली गठबंधन से पंजाब को कैसे होगा फायदा? एक्सपर्ट ने बताई पूरी कहानी

पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी और अकाली दल ने 6 साल बाद फिर गठबंधन कर लिया है. दिल्ली में अमित शाह ने ऐलान किया कि NDA का सबसे पुराना सहयोगी वापस आ गया है.

बीजेपी-अकाली गठबंधन से पंजाब को कैसे होगा फायदा? एक्सपर्ट ने बताई पूरी कहानी
एनडीए में शामिल हुआ अकाली दल.
Photo: Screengrab
नई दिल्ली:

पंजाब चुनाव के लिए एक बार फिर से बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन बन गया है. कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल के गठबंधन से अलग होने के छह साल बाद, दोनों पार्टियों ने आगामी पंजाब चुनावों के लिए फिर से साथ आने का ऐलान किया है. गुरु पर्व के मौके पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस गठबंधन का ऐलान किया.

पुराने सहयोगियों के फिर से एक साथ आने को लेकर कई हफ्तों से चल रही अटकलों के बाद यह घोषणा सामने आई है. गठबंधन का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि एनडीए का सबसे पुराना सहयोगी अकाली दल अब वापस एनडीए में आ गया है."

इस गठबंधन को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की बातें कही जा रही हैं. एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में सीनियर जर्नलिस्ट रविंदर सिंह रॉबिन कहते हैं कि इस गठबंधन से बीजेपी और अकाली दोनों का फायदा नजर आता है.

रविंदर सिंह रॉबिन ने कहा, "अकाली दल के तरफ से ऐसा दिखाया जाएगा कि उसे केंद्र का सपोर्ट मिल गया है. ऐसे में जो अकाली दल पिछले कुछ दिनों से अलग-थलग पड़ा नजर आ रहा था, अब ऐसा भी नहीं रहेगा."

सुखबीर सिंह बादल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा कर रहे थे कि जब ये दोनों पार्टी इकट्ठा सत्ता में थी तो पंजाब समृद्ध था. अब वे इसी दावे के साथ जनता के पास जाएंगे.

रविंदर सिंह रॉबिन

सीनियर जर्नलिस्ट

उन्होंने आगे कहा, "हर बार कहा जाता है कि पंजाब के मुद्दे इसलिए नहीं हल हो पाते हैं क्योंकि केंद्र में दूसरे दलों की सरकार होती है. सुखबीर सिंह बादल जरूर लोगों तक ये बात लेकर जाएंगे कि केंद्र में बीजेपी सरकार है, इससे पंजाब को फायदा मिलेगा."

यह भी पढ़ें | बड़ा भाई तो अकाली ही रहेगा, अमित शाह पंजाब CM फेस पर बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें | पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन का ऐलान, अमित शाह बोले- सुखबीर बादल ही होंगे CM का चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Akali Dal, Akali Dal And BJP, Punjab Assembly Electioins, Akali Dal Back In NDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com