- आखिरकार मान गए ओम प्रकाश राजभर
- अमित शाह के साथ ओपी राजभर के बेटे की हुई मुलाकात
- 26 फरवरी पर होगी सीटों के बंटवारे पर आखिरी बात
चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपने सियासी रिश्तों को जरूर टटोल लेते हैं. हर शिकायत और गुंजाइश को बैठकों में खत्म कर दिया जाता है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है. योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी की सहयोगी दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी को दूर कर दिया गया है. मोदी सरकार और बीजेपी से नाराज चल रहे ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर से अमित शाह की मुलाकात हुई. जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में राजभर की लगभग सभी मांगों को मान लिया गया है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे.
उत्तर प्रदेश में BJP को झटका! ओम प्रकाश राजभर ने CM योगी को पत्र लिखकर की मंत्रालय छोड़ने की पेशकश
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश राजभर ने अपने इलाकों में रुके विकास कामों को तुरंत शुरू कराने की मांग की थी जोकि मांग ली गई है. इसके अलावा राजभर ने मांग की थी कि पिछड़ा वर्ग आयोग में आधा दर्जन समर्थकों को सदस्य बनाया जाए. इसे भी स्वीकार कर लिया गया है. इसके अलावा लखनऊ के राजभवन कॉलोनी में ओम प्रकाश राजभर को अपनी पार्टी के दफ्तर के लिए टाइप 6 का बंगला दिया जाएगा. उनके लिए राजभवन कॉलोनी में 2 नंबर बंगले को चुना गया है. हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक बात नहीं पाई है.
बीजेपी के सहयोगी ने गठबंधन तोड़ने की दी धमकी, कहा- जा सकते हैं सपा-बसपा के साथ
सीटों पर बंटवारे के लिए 26 फरवरी का दिन चुना गया है. इस दिन तय होगा कि गठबंधन में राजभर की पार्टी के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी. बता दें कि खफा ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. अपनी मांगें नहीं माने जाने से वह काफी दिनों से नाराज चल रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं