दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया.
- मनीष सिसोदिया ने चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है.
- ईवीएम की चुनौती स्वीकारने के मुद्दे पर चुनाव आयोग को ही घेरा है.
- चुनाव आयोग के मार्फत मीडिया में यह खबरें आ रही हैं
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है. मनीष सिसोदिया ने चुनाव आयोग द्वारा कई राजनीतिक दलों के ईवीएम से छेड़छाड़ के दावों के नकारने और ईवीएम की चुनौती स्वीकारने के मुद्दे पर चुनाव आयोग को ही घेरा है.
मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, 'ये 'खुला चैलेंज' खुले में आने की बजाय 'लीक' होकर मीडिया में क्यों आ रहा है? अभी तक चुनाव आयोग की ओर से न कोई चिट्ठी पत्री है ना प्रेस रिलीज!' उन्होंने कहा है कि जब चुनाव आयोग के मार्फत मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि चुनाव आयोग अपनी ईवीएम मशीन को टेस्ट करवाने के लिए तैयार है तब वह सार्वजनिक तौर पर इसे क्यों ने जाहिर कर रहा है. आखिर मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबरें क्यों आ रही हैं. क्यों नहीं चुनाव आयोग कोई प्रेस नोट जारी करता है. (एमसीडी चुनाव 2017: ईवीएम पर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया उनका ही ट्वीट)
बता दें कल भी मनीष सिसोदिया ने एक वेबसाइट की खबर के साथ ट्वीट कर कहा था कि सब कुछ हैक हो सकता है, लेकिन ईवीएम हैक नहीं हो सकती. इसे कुदरत का वरदान प्राप्त है.
उल्लेखनीय है कि हाल के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. जहां पार्टी को पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी वहां पर कांग्रेस ने परचम लहराया और आप काफी अंतर से पीछे रह गई. उधर गोवा में पार्टी का खाता भी नहीं खुला और उसे 98 प्रतिशत प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई.

ये 'खुला चैलेंज' खुले में आने की बजाय 'लीक' होकर मीडिया में क्यों आ रहा है? अभी तक चुनाव आयोग की ओर से न कोई चिट्ठी पत्री है ना प्रेस रिलीज! https://t.co/X2bmUNmpBH
— Manish Sisodia (@msisodia) April 13, 2017
बता दें कल भी मनीष सिसोदिया ने एक वेबसाइट की खबर के साथ ट्वीट कर कहा था कि सब कुछ हैक हो सकता है, लेकिन ईवीएम हैक नहीं हो सकती. इसे कुदरत का वरदान प्राप्त है.
सब कुछ हो सकता है, बस ईवीएम हैक नहीं हो सकती!!! इसे कुदरत का वरदान प्राप्त है! https://t.co/vMgTJGKoxQ
— Manish Sisodia (@msisodia) April 12, 2017
उल्लेखनीय है कि हाल के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. जहां पार्टी को पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी वहां पर कांग्रेस ने परचम लहराया और आप काफी अंतर से पीछे रह गई. उधर गोवा में पार्टी का खाता भी नहीं खुला और उसे 98 प्रतिशत प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aam Aadmi Party, Manish Sisodiya, EVM, Election Commission