विज्ञापन

पंजाब में AAP सरपंच के भाई की फायरिंग में मौत, अज्ञात युवकों ने बरसाईं गोलियां; दहशत

घटना में हमलावरों की गोलियों का शिकार बने आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच के भाई तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

पंजाब में AAP सरपंच के भाई की फायरिंग में मौत, अज्ञात युवकों ने बरसाईं गोलियां; दहशत
अमृतसर में ताबड़तोड़ गोलियां चली है.

पंजाब के अमृतसर में सोमवार शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच के भाई की मौत हो गई है. यह घटना थाना चीटीविंड के अंतर्गत आने वाले गांव चीते कलां की है. यहां कुछ अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई, जो आम आदमी पार्टी के सरपंच का भाई बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात युवक गांव के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे, इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई. फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थाना चाटीविंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

वारदात के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है.

पहले भी हुई इस तरह की घटना

हाल ही में पंजाब में इस तरह की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. पिछले ही दिनों यहां ड्रग्स का विरोध करने वाले परमिंदर सिंह झोटा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पंजाब में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ और अमिह शाह भी इस परिवार से घर जाकर मिलकर आए.  इसके साथ ही कांग्रेस ने भी कानून व्यवस्था को लेकर आप पर जमकर निशाना साधा.

यह भी पढ़ें- 

मुंबई लोकल ठप होने से ट्रैक पर चलने को मजबूर यात्री, 3 लोगों के शव मिलने से हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amritsar, Punjab, Aam Aadmi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com