दिल्ली में एक पंफलेट को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. जिसमें आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी प्रत्याशी आतिशी (Atishi) को लेकर अपशब्दों की भरमार है. 'नो योर कंडीडेट' टाइटिल वाले इस पर्चे में पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहीं आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखीं गई हैं. आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर पार्टी प्रत्याशी आतिशी को लेकर आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है. इस पर्चे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पार्टी प्रत्याशी को लेकर अपशब्द लिखे गए हैं.
आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंफलेट को पढ़ते हुए हमें शर्म आ रही है. जब गौतम गंभीर देश के लिए खेलते हुए चौके और छक्के मारते थे, तब हम तालियां बजाते थे. मगर हमने कभी सपने में नहीं सोचा था कि यह आदमी चुनाव जीतने के लिए इस स्तर तक जा सकता है. वहीं पार्टी प्रत्याशी आतिशी ने कहा- 'मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
AAP उम्मीदवार आतिशी का जाति-धर्म बताने पर दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को चुनाव आयोग का नोटिस
वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कभी कल्पना नहीं थी कि गौतम गंभीर इस स्तर तक गिर सकते हैं. अगर लोग ऐसी मानसिकता वालों को वोट देंगे तो फिर महिलाएं कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकती हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा- आतिशी मजबूत रहो, मैं कल्पना कर सकता हूं कि यह तुम्हारे लिए कितना मुश्किल होगा. इन्हीं ताकतों के खिलाफ हमें लड़ना है.
AAP की आतिशी ने गौतम गंभीर को बताया 'नौसिखिया', कहा- उनकी प्रसिद्धि उनके खिलाफ ही जाएगी
"मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।" - @AtishiAAP pic.twitter.com/SWAb1xyUfh
— AAP (@AamAadmiParty) May 9, 2019
Video: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर कैसे कर रहे चुनाव प्रचार?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं