दिल्ली के छतरपुर इलाके में मॉस्क नहीं पहनने के कारण बैंक में प्रवेश से रोके जाने पर एक शख्स ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया. समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से यह जानकारी दी गई. घटना ऐसे समय सामने आई है जब नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खौफ के बीच दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि के चलते येलो अलर्ट लागू किया गया है. बैंक के CCTV फुटेज में इस शख्स को बुरी तरह से सुरक्षा गार्ड पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. हमले से खुद को बचाने के प्रयास में गार्ड जमीन पर गिर गया.
#WATCH | A man thrashed a guard for stopping him from entering a bank without wearing a mask in Chhatarpur. When the staff tried to intervene, the accused called his associates and ransacked the bank & assaulted the staff. A case is being registered in this regard: Delhi Police pic.twitter.com/NARHhUBZ6y
— ANI (@ANI) December 29, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बैंक के स्टाफ और अन्य कस्टमर्स में जब दखल देने की कोशिश की तो इस शख्स ने अपने साथियों को बुला लिया और बैंक में तोड़फोड़ की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है. ऐसे समय जब कोरोना के केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, मास्क पहनना और कोरोना के अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना और भी जरूरी है, लेकिन लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं