पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली:
पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जाने से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक के आधिकारिक ईमेल आईडी पर पीएम मोदी को मारने की धमकी दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के ईमेल आईडी पर एक लाइन का मेल आया है, जिसमें पीएम मोदी को मारने की धमकी दी गई है. इस मेल में दिन, महीना और साल 2019 का जिक्र है. बताया जा रहा है कि यह मेल असम राज्य के किसी जिले से किया गया है. हालांकि, जांच एजेंसियां मेल की जांच में जुटी है.
'जो PM की चमड़ी उधेड़ने की धमकी दे सकता है, उसे बाहरी लोगों से क्या खतरा?'
वहीं, पीएम मोदी को मारने की धमकी से संबंधित जब दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा से पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार किया और कहा कि उनके पास ऐसे किसी मेल की जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि बीते कुछ महीने पहले भी पुणे की पुलिस ने कोर्ट में एक लेटर पेश करते हुये दावा किया था कि माओवादी पीएम मोदी की 'राजीव गांधी की तरह हत्या' करने की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने एस संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके संबंध प्रतिबंधित सीपीआई-माओवादी संगठन से हैं.
NSG को फोन कर शख्स ने पीएम मोदी पर 'रासायनिक हमले' की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर धमकी मिली है. इससे पहले भी अगस्त महीने में ऐसी खबर आई थी कि पीएम मोदी पर ‘‘रासायनिक हमले’’ की धमकी देने का मामला सामने आया था और इसी सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में फोन करने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था.
VIDEO: पीएम मोदी के विरोध में उठा हर हाथ मिलकर काट देंगे: नित्यानंद राय

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Modi Gets Threats To Kill, Threat To Pm Modi, Plot To Kill PM Narendra Modi, Mail On Delhi Police Commissioner, Narendra Modi