विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

जामिया यूनिवर्सिटी का PhD छात्र मीरान हैदर दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में जामिया यूनिवर्सिटी का PHD छात्र मीरान हैदर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है.

जामिया यूनिवर्सिटी का PhD छात्र मीरान हैदर दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में गिरफ्तार
जामिया यूनिवर्सिटी का PHD छात्र मीरान हैदर- फाइल फोटो
नई दिल्ली:

दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का PHD छात्र मीरान हैदर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मीरान हैदर, लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष है. मालूम हो कि फरवरी माह में हुए दिल्ली दंगे में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे. 

बता दें कि राजधानी दिल्ली में चार दिनों तक जारी रही हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हो गए, इनमें 11 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की दो एसआईटी टीम गठित की गई. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में 654 मामले दर्ज किए गए. कुल 1,820 लोगों की गिरफ्तारी हुई है या हिरासत में लिया गया. 47 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किए गए. दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 53 पहुंच गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PHD Student Miran Haider, Jamia University, Delhi Riots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com