विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2022

उप राज्यपाल ने छठ पर्व पर 30 अक्टूबर को दिल्ली में ड्राय डे घोषित किया, सांसद मनोज तिवारी ने कहा- धन्‍यवाद

आस्था के महापर्व छठ के दौरान महिलाएं करीब 36 घंटे का व्रत रखती हैं और छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करती हैं. मान्‍यता के अनुसार, छठी मईया, सूर्य देव की मानस बहन हैं.

उप राज्यपाल ने छठ पर्व पर 30 अक्टूबर को दिल्ली में ड्राय डे घोषित किया, सांसद मनोज तिवारी ने कहा- धन्‍यवाद
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने छठ पर्व के दिन यानी रविवार 30 अक्टूबर को दिल्‍ली में 'ड्राई डे' घोषित किया है. उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. मनोज तिवारी के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है जब छठ के दिन दिल्‍ली में ड्राई डे घोषित किया गया है. उन्‍होंने इसके लिए उप राज्‍यपाल (LG) को धन्‍यवाद दिया है. तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा, एलजी 'सरकार' हैं और दिल्ली एक्साइज एक्ट 2009 के मुताबिक सरकार को ऐसा करने का अधिकार है

गौरतलब है कि आस्था के महापर्व छठ के दौरान महिलाएं करीब 36 घंटे का व्रत रखती हैं और छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करती हैं. मान्‍यता के अनुसार, छठी मईया, सूर्य देव की मानस बहन हैं. छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन छठ यानी पहला अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. सूर्य देव को अर्ध्‍य के साथ इस महापर्व का समापन होता है. ऐसे समय जब दिल्‍ली नगरनिगम के चुनाव जल्‍द ही होने वाले हैं, आम आदमी पार्टी और बीजेपी, छठ पर्व की आड़ में दिल्‍ली में निवास कर रहे बिहार-झारखंड और पूर्वी यूपी के वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं.

जहां यमुना नदी में आ रहे झाग को लेकर बीजेपी ने दिल्‍ली की "AAP" सरकार पर निशाना साधा हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली जल बोर्ड के अध्‍यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं. भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो." एक अन्‍य ट्वीट में भारद्वाज ने लिखा, "स्थानीय पूर्वांचली लोगों ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और तेजिंदर बग्‍गा को खरी-खरी सुनाई और भगा दिया. पूर्वांचली भाइयों ने कहा- बीजेपी खुद कुछ करती नहीं है और दिल्ली सरकार के अफ़सरों को धमका रहे हैं."दिल्‍ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर भी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप  का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ये भी पढ़ें- 

नहाय-खाय के साथ आज से छठ पूजा शुरू, ट्रेनों में उमड़ी भीड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Day, Chhath Puja, Delhi, LG VK Saxena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com