विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2016

दिल्ली : सब्ज़ी मंडी में सेब चोरी के शक पर युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

दिल्ली : सब्ज़ी मंडी में सेब चोरी के शक पर युवक को पीट पीटकर मार डाला गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली की आज़ादपुर मंडी में एक युवक को इसलिए कथित तौर पर पीट पीटकर मार डाला गया क्योंकि उसे गलती से सेब चोर समझ लिया गया था। सुरक्षा गार्ड द्वारा सेब चोर समझे जाने की वजह से युवक को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजू के तौर पर हुई है और वह नशे की हालत में था। पुलिस ने यह भी बताया कि संजू और मृत व्यक्ति के बीच कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। वहीं मृतक की पहचान 25 साल के संजय के तौर पर हुई है और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। उधर उसके साथी रौनक की हालत में सुधार हो रहा है। दोनों लोग मंडी में फलों और सब्जियों की पल्लेदारी का काम किया करते थे।

यह घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास की है जब लोगों ने संजय को गलती से सेब चुराने वाला समझ लियाा था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में संजू नाम का गार्ड जो नशे की हालत था, रौनक और संजय को अपने किराए के कमरे में ले गया और कुर्सी से बांधकर उनकी बुरी तरह पिटाई की। स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद दोनों को वहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया। संजय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दिल्ली : तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी
दिल्ली : सब्ज़ी मंडी में सेब चोरी के शक पर युवक को पीट पीटकर मार डाला गया
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Next Article
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com