नई दिल्ली:
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अध्यापकों ने केरल में आई भीषण बाढ़ से पीड़ित लोगों की राहत में योगदान के लिए अपना एक दिन का वेतन देने का सोमवार को फैसला लिया. जामिया टीचर्स एसोसिएशन (जेटीए) की कार्यकारिणी की आपात बैठक में राज्य में बाढ़ से मारे गए और विस्थापित हुए लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए अध्यापकों के एक दिन का वेतन केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया. केरल में आयी विनाशकारी बाढ़ में अब तक 350 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 8-10 लाख लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.
जेटीए की बैठक में कहा गया कि संकट की इस घड़ी में जामिया मिल्लिया के अध्यापक केरल के लोगों के साथ है. बैठक में कहा गया कि राज्य की जनता इस समय गंभीर संकट से गुज़र रही है और जामिया उन्हें अपना नैतिक समर्थन देते हुए उनके जल्द इससे उबरने की कामना करती है.
गौरतलब है कि जामिया में ढाई सौ से ज़्यादा छात्र केरल के हैं. यह छात्र भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. छात्र भी अब तक कई लाख रुपये और राहत सामग्री भी जमा कर चुके हैं.
VIDEO: बाढ़ की विपदा झेल रहे केरल से NDTV इंडिया की GROUND REPORT

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kerala Flood, Jamia Millia Islamia