विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2016

दिल्‍ली में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Also Read in
दिल्‍ली में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
फाइल फोटो...
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 700 मीटर रही।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्‍ली, मौसम, कोहरा, तापमान में कमी, Delhi, Delhi Weather, Fog In Delhi, Temperature Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com