विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2018

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, आज है हड़ताल का 23वां दिन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया. पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल का 23 वां दिन है.

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, आज है हड़ताल का 23वां दिन
दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को प्रदर्शन
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया. पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल का 23 वां दिन है. वेतन न मिलने के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे कि इलाके में सफाई का काम नहीं हो पा रहा है. साथ ही फंड की कमी से दूसरे नगर निगमों की स्थिति ठीक नहीं है. सफाई कर्मचारियों की मांग है कि जो सफाई कर्मचारी अनियमित हैं उनकी नौकरी पक्की की जाए, सैलरी नियमित रूप से दी जाए, जो कभी मिलती है कभी नहीं मिलती.

अकोला के डीएम ने जब गंदगी देख मंगाया पानी और कपड़ा, फिर करने लगे सफाई , शर्मिंदा हुए कर्मचारी

कूड़ा न उठने की वजह से पूर्वी दिल्ली के ज़्यादातर इलाक़ों में कूड़े का अंबार लग गया है. लोग परेशान हैं लेकिन उनकी परेशानी हल करने वाला भी कोई नहीं है. कई इलाकों में नालियां जाम हो गई हैं. परेशान लोग अब कूड़ा जलाने लगे हैं.

रेलवे के पास नहीं हैं साफ-सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी, सरकार ने राज्‍यसभा में दी जानकारी

इससे पहले दिल्ली सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह अगले दो दिन में स्थानीय निकायों को 500 करोड़ रुपये की राशि जारी करेगी इससे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उपजे संकट से निपटने में मदद मिलेगी.  गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी वेतन के नियमित भुगतान और कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर हड़ताल पर हैं.    

VIDEO: दिल्ली में फिर हड़ताल पर सफ़ाईकर्मी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCD Workers Protest, Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Residence, MCD Workers Strike, East Delhi Reeling Under Garbage, East Delhi Municipal Corporation Sanitation Workers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com