विज्ञापन
This Article is From May 02, 2016

दिल्‍ली : महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने पर दिल्ली पुलिस का एक SHO गिरफ्तार

दिल्‍ली : महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने पर दिल्ली पुलिस का एक SHO गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
नई दिल्‍ली: दिल्ली पुलिस के एक इंस्‍पेक्‍टर को 25 वर्षीय एक महिला को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है। इस महिला ने खुदकुशी करने से पहले इस पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक शिकायत कर उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संयुक्त आयुक्त रैंक के एक अधिकारी द्वारा इस मामले की गहन जांच के बाद बाहरी दिल्ली में विजय विहार पुलिस थाने में थानाध्यक्ष के तौर पर तैनात निरीक्षक दिनेश कुमार को कल शाम बर्खास्‍त किया गया।

कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कल तड़के सुबह गिरफ्तार किया गया। विजय विहार इलाके में एक अपराधी की करीबी मानी जाने वाली उस महिला ने उत्तर दिल्ली में तीस हजारी अदालत परिसर के बाहर कथित तौर पर आत्महत्या की और उस निरीक्षक के खिलाफ पांच पेज की एक शिकायत एवं सुसाइड नोट छोड़ गई, जिसमें उसने निरीक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि कुमार ने विजय विहार पुलिस थाने में उस महिला से पूछताछ की थी और नियमों व विनियमनों का उल्लंघन कर इसका वीडियो तैयार किया था।

मृतक महिला विजय विहार इलाके के अपराधी राम निवास की करीबी थी और उसकी पत्नी ने राम निवास और उस महिला के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुमार, निवास की पत्नी के निरंतर संपर्क में था। पिछले छह महीने में उसने अपने आधिकारिक फोन नंबर से उसे करीब 240 बार फोन किया था। कई कॉल्स आधी रात के बाद किए गए थे और 20 मिनट से अधिक समय तक बात हुई थी। इससे एक पुलिस अधिकारी के तौर पर उसके आचरण पर गंभीर चिंता प्रकट होती है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली : तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी
दिल्‍ली : महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने पर दिल्ली पुलिस का एक SHO गिरफ्तार
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Next Article
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com