देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, इसकी वजह से शहर में कई जगह जलभराव हो गया है. आईटीओ, रिंग रोड, मथुरा रोड सहित कई मार्गों पर जलभराव की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है. इसी बीच द्वारका में एक हादसा हो गया, जहां सड़क धंसने की वजह से दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की गाड़ी उसमें समा गई. हादसा द्वारका सेक्टर 18 में हुआ है. दिल्ली कांस्टेबल अश्वनी अपने एक दोस्त से मिलकर आ रहे थे. इसी बीच द्वारका सेक्टर 18 में उनकी गाड़ी धंस गयी. इस दौरान वे कार में अकेले थे. वो किसी तरह गाड़ी से निकलने में कामयाब रहे.
अश्वनी ट्रैफिक पुलिस में पटेल नगर सर्किल में तैनात है. सड़क में धंसी हुई कार को निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की क्रेन को बुलाया गया. जिसके बाद कार को बाहर निकाला गया और ट्रैफिक को दोबारा सुचारू रुप से शुरू हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
@ndtvindia @DelhiPolice@dtptraffic
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) July 19, 2021
दिल्ली पुलिस के द्वारका इलाके ट्रैफिक पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल अश्वनी की कार सड़क में समा गयी, कार चला रहे अश्वनी बाल बाल बचे pic.twitter.com/cJUwlt3zyJ
दिल्ली में भारी बारिश जारी, मुंबई हुई पानी-पानी; IMD ने जारी किया ऑरेन्ज अलर्ट
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को हुई बारिश के दौरान दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में जलमग्न रेल अंडरपास में सेल्फी लेते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचित किया कि व्यक्ति जलमग्न रेलवे अंडरपास का वीडियो बनाने और सेल्फी लेने गया था। मृतक की शिनाख्त रवि चौटाला के तौर पर की गई है. अंडरपास में जलभराव के कारण दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुल प्रहलादपुर खंड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई.
मुंबई पुलिस के जाबांज ने भारी बारीश के बीच की पिता- बेटी की मदद, लोगों ने किया सैल्यूट
दिल्ली में कुछ प्रमुख सड़कों पर जहां जलभराव देखा गया, उनमें आईटीओ, बाहरी दिल्ली में नरेला-लामपुर अंडरपास, रिंग रोड, प्रगति मैदान के पास के इलाके, पालम, किरारी, रोहतक रोड, धौला कुआं, किशनगंज रेल अंडर ब्रिज, कापसहेड़ा अंडरपास, आजादपुर , कंझावाला-जौंटी रोड, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी और रामदेव चौक नरेला आदि शामिल हैं.
दिल्ली में भारी बारिश, बीच सड़क पानी में फंसी बस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं