- दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन शुक्रवार को भी सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
- राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों से यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
- पिछले तीन दिनों से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं.
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की वजह से आज भी मेट्रो का यातायात प्रभावित रहेगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को भी 17 स्टेशन बंद रखने का ऐलान किया है. 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से ही यह स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वहीं पहले की व्यवस्था की तरह राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा रहेगी. पिछले तीन दिनों से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं लगातार बाधित हो रही है. कल पहले 16 स्टेशन बंद किए थे, लेकिन दोपहर तक झंडेवालान मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया था.
ये 17 स्टेशन आज रहेंगे बंद
- 1. लोक कल्याण मार्ग
- 2. राजीव चौक
- 3. पटेल चौक
- 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- 5. बाराखंभा रोड
- 6. सुप्रीम कोर्ट
- 7. सेवा तीर्थ
- 8. जनपथ
- 9. मंडी हाउस
- 10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- 11. ITO
- 12. दिल्ली गेट
- 13. इंद्रप्रस्थ
- 14. खान मार्केट
- 15. जोर बाग
- 16. शिवाजी स्टेडियम
- 17. झंडेवालान
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…
दिल्ली मेट्रो का यातायात प्रभावित
दिल्ली मेट्रो का यातायात पिछले तीन दिनों से लगातार प्रभावित हो रहा है. पुलिस की तरफ से प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग होने और 17 मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों के मुताबिक कल मेट्रो बंद होने की वजह से परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था. अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ऑटो और कैब का सहारा लेना पड़ा था. वहीं सफर में कम से कम 40 से 45 मिनट ज्यादा का समय लग रहा है. खासकर पीक ऑवर में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.
वहीं शाम के वक्त ऑफिस से छूटने के बाद बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी. सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए भी यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. मेट्रो बंद होने की वजह से लोगों ने वैकल्पिक और लंबे रास्तों का सहारा लिया. लेकिन ट्रैफिक होने की वजह से यात्रियों को घर पहुंचने में देरी हुई है.
ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर के 1.5 KM के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, दिल्ली पुलिस ने कहा- नहीं लेंगे कोई सख्त एक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं