विज्ञापन

Delhi Metro Phase-4: अचानक दिल्ली मेट्रो फेज-4 का काम देखने पहुंच गईं रेखा गुप्ता, कहा-लापरवाही पर होगा ऐक्शन, तरीफ भी की

Delhi Metro Phase-4: मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो राजधानी की जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन लाखों यात्री निर्भर रहते हैं.ऐसे में प्रत्येक कार्य में उच्च गुणवत्ता, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और तय समयसीमा का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है.

Delhi Metro Phase-4: अचानक दिल्ली मेट्रो फेज-4 का काम देखने पहुंच गईं रेखा गुप्ता, कहा-लापरवाही पर होगा ऐक्शन, तरीफ भी की
delhi metro news
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आर.के.आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो फेज-4 के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
  • फेज-4 कॉरिडोर में 28.92 किलोमीटर लंबी लाइन-8 जनकपुरी वेस्ट से आर. के. आश्रम मार्ग तक विस्तारित होगी
  • सीएम ने उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा मानक और समय-सीमा के पालन पर जोर देते हुए लापरवाही को पूरी तरह अस्वीकार किया
नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को मेट्रो फेज-4 के अंतर्गत आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया.साथ ही डीएमआरसी के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समय-सीमा के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां वर्तमान में संचालित ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी स्थापित होगी. यह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट से आर. के. आश्रम मार्ग तक विस्तारित 28.92 किलोमीटर लंबे लाइन-8 कॉरिडोर का एक प्रमुख केंद्र होगा.

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फेज-4 कॉरिडोर के अंतर्गत जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के हिस्से पहले ही यात्रियों के लिए खोले जा चुके हैं, जबकि शेष हिस्सों पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है. यह कॉरिडोर पश्चिम, उत्तर और मध्य दिल्ली के घनी आबादी वाले आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और प्रदूषण में भी महत्वपूर्ण कमी होगी.

सीएम ने इंजीनियरिंग कार्यों की सराहना की

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का एक बड़ा हिस्सा बेहद जटिल कॉन्ट्रैक्ट पैकेज के अंतर्गत आता है, जिसमें लगभग 7 किलोमीटर लंबे ट्विन टनल और छह प्रमुख अंडरग्राउंड स्टेशनों जैसे डेरावल नगर, घंटाघर, पुलबंगश, सदर बाजार, नबी करीम और आर. के. आश्रम मार्ग का डिजाइन और निर्माण शामिल है.मुख्यमंत्री ने इस परियोजना में किए जा रहे इंजीनियरिंग कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सदर बाजार जैसे जटिल क्षेत्रों में भूमिगत स्टेशन का निर्माण, सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय रेलवे लाइन, रानी झांसी फ्लाईओवर और रेड लाइन मेट्रो कॉरिडोर के नीचे सफलतापूर्वक टनल बोरिंग जैसे कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं.

आगे का प्लान भी जान लीजिए

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों जैसे कठोर चट्टानी परतें और जलभराव वाली मिट्टी के बीच अत्याधुनिक तकनीकों और कड़े सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें सतह पर ट्रैफिक या मौजूदा परिवहन सेवाओं को किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी गई.उन्होंने कहा कि आर. के. आश्रम मार्ग स्टेशन न केवल एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में कार्य करेगा, बल्कि भविष्य में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार भी बनेगा.केंद्रीय दिल्ली में भीड़भाड़ को कम करने और सेंट्रल विस्टा सहित प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए मैजेंटा लाइन को आर. के. आश्रम मार्ग से इंद्रलोक तक विस्तारित किया जाएगा, जो इंद्रप्रस्थ स्टेशन के माध्यम से जोड़ा जाएगा. 

उन्होंने बताया कि इस विस्तार में 9.91 किलोमीटर का आर. के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ खंड और 11.9 किलोमीटर का इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक खंड शामिल होगा.सभी चरणों के पूरा होने के बाद, बोटैनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 88.4 किलोमीटर हो जाएगी, जिसमें 65 स्टेशन शामिल होंगे. यह ड्राइवरलेस मैजेंटा लाइन को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बना देगा.

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो लाने की तैयारी तेज, 3 मेट्रो रूट से बदलेगी नोएडा की कनेक्टिविटी, सर्वे और डीपीआर का काम जारी

निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो राजधानी की जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन लाखों यात्री निर्भर रहते हैं.ऐसे में प्रत्येक कार्य में उच्च गुणवत्ता, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और तय समयसीमा का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की गति और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा क.। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए निर्माण की गति तेज की जाए ताकि परियोजना समय पर पूर्ण हो सके और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की बढ़ती आबादी और यातायात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और सुदृढ़ कनेक्टिविटी का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित समयसीमा में इस परियोजना के पूर्ण होने से दिल्लीवासियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा तथा यह ‘विकसित दिल्ली' के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro News, Delhi Metro News In Hindi, Delhi Metro Phase 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com