विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2018

महिला के आगे अश्‍लील हरकतें करने वाला शख्‍स गिरफ्तार, 20 से ज्‍यादा केस हैं दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे सनकी शख्स को गिरफ्तार किया है, जो वसंत कुंज जैसे इलाके में महिलाओं को देखकर लगातार अश्लील हरकतें कर रहा था, उस पर 20 से ज्यादा केस हैं.

महिला के आगे अश्‍लील हरकतें करने वाला शख्‍स गिरफ्तार, 20 से ज्‍यादा केस हैं दर्ज
12 अप्रैल संदीप ने वसंत कुंज के एक घर के बाहर महिला के सामने अश्‍लील हरकत की और यह सारी घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई
  • दिल्‍ली पुलिस ने ताइक्वांडो ट्रेनर संदीप चौहान को गिरफ्तार किया है
  • संदीप के खिलाफ 20 से ज्यादा केस हैं
  • संदीप दिल्ली के नामी स्कूल में पढ़ा है और उसकी 12 साल की बेटी है
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे सनकी शख्स को गिरफ्तार किया है, जो वसंत कुंज जैसे इलाके में महिलाओं को देखकर लगातार अश्लील हरकतें कर रहा था, उस पर 20 से ज्यादा केस हैं.

कठुआ और उन्‍नाव रेप के विरोध में स्वाति मालीवाल का अनशन तीसरे दिन भी जारी

पुलिस ने जिस शख्‍स को गिरफ्तार किया है, वह ताइक्वांडो ट्रेनर संदीप चौहान है. दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज और उसके आसपास के इलाकों में इसकी दहशत थी. ये किसी के भी पहुंचता और दरवाजे पर घंटी बजाने के बाद जैसे ही कोई महिला दरवाज़े पर आती है तो संदीप उन्हें देखकर अश्लील हरकतें करने लगता है. 

12 अप्रैल  संदीप ने एक वसंत कुंज के एक घर कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया तो उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी और आखिरकार उसे पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, संदीप दिल्ली के नामी स्कूल में पढ़ा है और ग्रेजुएट भी है, उसकी 12 साल की एक बेटी भी है.

कठुआ में बच्‍ची के साथ गैंगरेप से आहत क्रिकेटर गौतम गंभीर ने समाज से पूछा यह तीखा सवाल....

दक्षिणी पश्चिमी दिल्‍ली के डीसीपी मिलिंद डुमरे ने बताया कि इस सनकी के चंगुल से बचने के लिए एक लड़की को करीब एक साल पहले छत से भी कूदना पड़ा था जो अब तक कोमा में है. संदीप पर इस तरह के 20 मामले दर्ज हैं और वो हाल ही में जेल से आया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Man Arrested, Obscene Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com