विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

दिल्‍ली: ताक-झांक के शक में एक शख्स ने की 6 साल के बच्चे की हत्या

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बच्चा ओखला फेस-टू की झुग्गी से 27 सितंबर से लापता था.

Also Read in
दिल्‍ली: ताक-झांक के शक में एक शख्स ने की 6 साल के बच्चे की हत्या
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली में एक शख्स ने ताक-झांक के शक में छह साल के बच्चे की हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कि व्यक्ति को शक था कि जब उसकी पत्नी स्नानघर में नहा रही थी तो बच्चा वहां ताक झांक कर रहा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बच्चा ओखला फेस-टू की झुग्गी से 27 सितंबर से लापता था. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) रोमिल बनिया ने कहा कि रोहित (19) ने कथित तौर पर बुधवार को बच्चे की हत्या की. आरोपी ने बच्चे के शव को पलंग के बॉक्स में छिपा दिया था. उसने बाद में शव को बोरे में रख दिया. यह बोरा बाद में शुक्रवार सुबह बच्चे के घर के पास बरामद किया गया. कुछ स्थानीय लोगों ने तेज बदबू आने पर पुलिस को इस बारे में सूचित किया. बनिया ने कहा कि बोरे पर ‘रुक्मणि’ लिखा देख इलाके के एक दुकानदार ने पुलिस को बताया कि रुक्मणि के बेटे रोहित ने इस बोरे में उससे आटा खरीदा था.

आरोपी बच्चे के घर से थोड़ी दूर रहता था. पुलिस ने कहा कि रोहित इस घटना के बाद छिप गया और उसने अपना फोन बंद कर दिया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूछताछ के दौरान रोहित ने पुलिस को बताया कि लड़का उनके स्नानघर में ताक झांक करता था और उसकी पत्नी को देखकर अश्लील टिप्पणी करता था. उसने पुलिस को बताया कि लड़के के पिता ने भी एक बार उसकी पत्नी के सामने उसे बेइज्जत किया था. डीसीपी ने कहा कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com