विज्ञापन

नंबर-1 शोएब अख्तर, ब्रेट ली नंबर-2, क्रिकेट इतिहास में दुनिया के टॉप 5 सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज

क्रिकेट इतिहास में तेज गेंदबाजी का फैंस के बीच जलवा रहा है, दुनिया के टॉप 5 सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज.

नंबर-1 शोएब अख्तर, ब्रेट ली नंबर-2, क्रिकेट इतिहास में दुनिया के टॉप 5 सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज
क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज

विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम है. अख्तर ने साल 2003 में 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर दुनिया को चौंका दिया था. इस बात को हुए 21 साल हो गए हैं लेकिन अबतक कोई भी गेंदबाज इस कारनामें को छू भी नहीं पाया है. इस बीच कुछ गेंदबाजों ने तेज गेंद फेंकने का टैलेंट जरूर दिखाया लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए हैं. वैसे, आपको बता दें कि अख्तर से भी कई गेंदबाजों ने तेज रफ्तार से गेंद फेंकने का कमाल किया था. ऐसे में जानते हैं विश्व क्रिकेट के 10 ऐसे गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने अपनी तेज गेंद से विश्व क्रिकेट को चौंकाने का काम किया है. 

शोएब अख्तर

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा (100.2 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग मुश्किल है. 

शॉन टैट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भी अपनी गति से सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके अख्तर को उनका रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती दी थी. हालांकि, इसके बाद वे इससे ज्यादा गति से गेंदबाजी  कभी नहीं कर पाए. 

ब्रेट ली

शॉन टैट से पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने भी अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की थी और वो अख्तर के करीब भी एक दफा पहुंचे थे.   ब्रेट ली ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी.

जेफ थॉमसन

आज की तरह 1970 के दशक में हर गेंद की रफ्तार मापने की आधुनिक तकनीक नहीं थी, लेकिन जेफ थॉमसन की गति की चर्चा पूरी क्रिकेट दुनिया में होती थी. ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की थी. उस दौर में यह बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी.

मिशेल स्टार्क

बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने स्विंग और रफ्तार दोनों से अपनी पहचान बनाई. 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 160.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी और इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया.

क्रिकेट में समय के साथ बहुत कुछ बदला है. फिटनेस के स्तर में सुधार हुआ है, ट्रेनिंग के तरीके बदले हैं और गेंदबाजों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिली हैं. इसके बावजूद सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अब भी शोएब अख्तर के नाम कायम है. शॉन टैट, ब्रेट ली और मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाज उस आंकड़े के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार आज भी सबसे ऊपर दर्ज है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, India, Shoaib Akhtar, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com