विज्ञापन

आकिब नबी OUT, मोहम्मद सिराज IN? रोहित-गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच 7 नवंबर को खेला जाएगा. दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव होने की संभावना है.

आकिब नबी OUT, मोहम्मद सिराज IN? रोहित-गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
IND vs NZ, दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव
NDTV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंग्टन के वेलिंग्टन रीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले वनडे मैच जीतने में सफल रही थी. इस समय सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. अब दूसरे वनडे में सबकी नजर प्लेइंग 11 पर है. पहले वनडे में मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिल पाया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी लेकिन अब उम्मीद है कि दूसरे मैच में सीनियर तेज गेंदबाज को इलेवन में शामिल किया जाएगा. 

सिराज आए तो कौन होगा बाहर !

मोहम्मद सिराज भारत के सीनियर तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में उनका खेलना स्वाभाविक है लेकिन सिराज के एंट्री से एक गेंदबाज को बाहर बैठना होगा. पहले वनडे में अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार खेले थे और कुल मिलाकर सभी ने अच्छी गेंदबाजी की थी. लेकिन अगर सिराज की वापसी होती है तो फिर आकिब नबी को शायद बाहर बैठना पड़ेगा. आकिब नबी के मुकाबला अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार ने अच्छी गेंदबाजी की थी. बता दें कि सिराज एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनके पास काफी अनुभव है इसका इस्तेमाल वह डेथ ओवरों में कर सकते हैं न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उनकी गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए अहम हो सकती है. हालांकि आखिरी फैसला पिच की स्थिति को देखने के बाद ही लिया जाएगा. 

दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग -11 को लेकर ऐसा बन रहा समीकरण

इसके अलावा बदलाव की स्थिति नहीं बन रही है. ओपनर शुभमन गिल औऱ रोहित शर्मा होंगे. नंबर 3 पर विराट कोहली खेलेंगे, कोहली ने पहले वनडे मैच में 74 रन की पारी खेली थी. नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर होंगे. इसके बाद नंबर 5 पर श्रेयस अय्यर या फिर केएल राहुल को मौका मिल सकता है. नंबर 5 पर ऑलराउंडर नमन धीर होंगे. इसके बाद का क्रम अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं. 

दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार. 

यह भी पढ़ें | अकरम को मिलने वाला था बड़ा पद, होने वाली थी छप्पर फाड़ पैसों की बारिश, मगर PCB के सम्मान में छोड़ दिया

यह भी पढ़ें | अनवर-गांगुली ओपनर, नंबर 3 पर द्रविड़ नहीं, जो कभी नहीं जीत पाए वर्ल्ड कप, इंजमाम-उल-हक ने चुनी ऑल टाइम 11

यह भी पढ़ें | भारत की धरती पर इन विदेशी पेसरों का चला जादू, एंडरसन नंबर-1, अकरम से भी आगे मैक्ग्राथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com