अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विद्युत बोर्ड के रिटायर पेंशनर्स के लिये बड़ा एलान करते हुए उन्हें पैनल अस्पतालों पर कैशलेस सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की है. शनिवार को बिजली मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि, दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स को मेडिकल रिम्बर्समेंट के लिए अब दफ़्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है. पैनल अस्पतालों में उन्हें कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी.
आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल सरकार के इस फ़ैसले से दिल्ली विद्युत बोर्ड के 20,000 से अधिक पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 1-2 दिन में जारी होगा. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने हमेशा पेंशनर्स की मुश्किलों को दूर किया है. पहले पेंशन को स्ट्रीमलाइन किया तो अब वादा निभाते हुए कैशलेस मेडिकल सुविधाएं दी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि, जब दिल्ली विद्युत बोर्ड की अनबंडलिंग की गई तो जो सरकारी कर्मचारी उस समय दिल्ली विद्युत बोर्ड में काम कर रहे थे, उन्हें सभी सुविधाएं देने की ज़िम्मेदारी दिल्ली सरकार ने ली थी, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण था कि जो सरकारी कर्मचारी रिटायर हुए, उनमें से कई कर्मचारियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इन्हें अक्सर समय से पेंशन नहीं मिलती थी, बाक़ी सुविधाएं नहीं मिलती थी.
आतिशी ने कहा कि, 2015 में जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें, तब दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स ने उनके सामने अपनी सारी समस्याएं रखी और मुझे इस बात की ख़ुशी है कि तब से सीएम के नेतृत्व में दिल्ली विद्युत बोर्ड के सभी पेंशनर्स के सिस्टम को स्ट्रीमलाइन किया गया और सभी ज़रूरतों को पूरा किया गया.
लेकिन एक मुश्किल का सामना अब भी ये पेंशनर्स कर रहे थे. दिल्ली विद्युत बोर्ड में मौजूदा समय में 20,000 से अधिक पेंशनर्स हैं. जो पेंशनर्स रिटायरमेंट के बाद मेडिकल सुविधाओं का लाभ लेते थे, उन्हें रिम्बर्समेंट की मुश्किल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. ये प्रक्रिया दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशन ट्रस्ट के माध्यम से होती थी. जब एक बुजुर्ग पेंशनर को एक दफ़्तर से दूसरे दफ़्तर मेडिकल बिल रिम्बर्समेंट के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है तो वो बहुत परेशान होते थे.
उन्होंने कहा कि, "आज मुझे ये घोषणा करते हुए ख़ुशी है कि, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विद्युत बोर्ड से रिटायर पेंशनर्स को कैशलेस मेडिकल सुविधाएं देने का निर्णय लिया है. अगले 1-2 दिनों में इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा."
बता दें कि, दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स जो 2002 से पहले रिटायर हुए हैं, उनके सारे मेडिकल एक्सपेंस को दिल्ली सरकार की कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड उठाएगी और 2002 के बाद रिटायर हुए लोगों को, वो जिस ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी या डिस्कॉम से थे, उनके सारे मेडिकल क्लेम का भुगतान करेंगे.
बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि, "मैं दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने दिल्ली के हर तबके के लोगों को जब भी किसी दिल्लीवाले को कोई परेशानी आई है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसे दूर किया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं