विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

VIDEO: दिल्ली के 5 सितारा होटल के लेडीज टॉयलेट में घुसा BSP के पूर्व सांसद का बेटा, टोका तो लड़की पर तानी पिस्टल

दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात मे एक शख्स ने सरेआम गुंडागर्दी की. पिस्टल लेकर लड़की और उसके दोस्त को धमकाते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ है.

VIDEO: दिल्ली के 5 सितारा होटल के लेडीज टॉयलेट में घुसा BSP के पूर्व सांसद का बेटा, टोका तो लड़की पर तानी पिस्टल
दिल्ली के फइव स्टार हयात होटल में पिस्टल लेकर लड़की और उसके दोस्त को धमकाते कैमसे में कैद हुआ शख्स.
  • दिल्ली के होटल हयात में बसपा नेता के बेटे की गुंडागर्दी
  • लड़की और उसके दोस्त को पिस्टल निकालकर धमकाया
  • आरोपी के पिता बताए जाते हैं अंबेडकरनगर से बसपा के पूर्व सांसद
नई दिल्ली: दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात मे एक शख्स ने सरेआम गुंडागर्दी की. पिस्टल लेकर लड़की और उसके दोस्त को धमकाते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ. आरोपी की पहचान यूपी निवासी आशीष पांडेय के रूप में हुई है. उसके पिता अम्बेडकर नगर से बीएसपी के पूर्व सांसद बताए जाते हैं. पिता के खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं. आशीष रियल स्टेट के कारोबार के सिलसिले में लखनऊ में रहता है. बताया जा रहा है कि आरोपी लेडीज टॉयलेट में घुस गया था, नशे में धुत आरोपी का जब एक लड़की ने विरोध किया तो उससे झगड़ा करने लगा .उसके बाद बाहर निकलकर उसने पिस्टल निकाल ली और फिर लड़की से बदसलूकी कर उसके बॉयफ्रेंड को धमकाते हुए निकल गया.सरेआम पिस्टल लेकर लड़की को यह रईसजादा धमकाता रहा, मगर पांच सितारा होटल के सुरक्षाकर्मी बने रहे तमाशबीन.  

यह भी पढें-यूपी में बेलगाम अपराधी, चलती ट्रक में महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म 

वीडियो दक्षिणी दिल्ली के भीका जी कामा प्लेस स्थित पांच सितारा होटल का है. फाइव स्टार होटल का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 1 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में  साफ दिख रहा है कि कैसे एक रईसजादा सरेआम हाथ मे पिस्टल लिये राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है. वायरल वीडियो मे साफ दिख रहा है की कैसे ये शख्स हाथ मे पिस्टल लिये हुए होटल के मेन गेट पर  एक कपल को धमका रहा है, इस शख्स ने न केवल इस कपल को पिस्तौल के दम पर धमकाया बल्कि उनके साथ जमकर गली गलौज भी की. तभी कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद ये शख्स अपनी कार मे वापस आकर बैठ गया, लेकिन उसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नही हुआ, ये शख्स इस कपल को ना सिर्फ गंदी गलियां देता रहा बल्कि अगले दिन देख लेने की धमकी भी. इस वायरल वीडियो के मुताबिक, इस शख्स का नाम आशीष है, वीडियो में उसके साथ  कार के अंदर तीन लड़कियां भी बैठी नजर आ रही है. जो इस शख्स को काबू करने की कोशिश करती हैं
  हैरत की बात ये है की इस दौरान होटल के जो भी सुरक्षकर्मी मौके पर मौजूद थे वो सिर्फ तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी न तो इस पिस्तौल लहरा रहे इस शख्स को पकड़ने की कोशिश की और न ही ये जानने की कोशिश की कि आखिर ये शख्स कैसे पिस्टल लेकर होटल के अन्दर दाखिल हो गया.

यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़के ने सेक्स से किया इंकार, शादीशुदा पड़ोसन ने गर्म चिमटे से दाग दिया प्राइवेट पार्ट

कुछ देर बाद ये शख्स आसानी से अपनी कार में बैठकर होटल से बाहर निकल जाता है। वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी होटल स्टाफ या फिर पिस्टल वाले इस रईसजादे के गुस्से का शिकार बने कपल ने पुलिस को कोई शिकायत नही दी है,इस शख्स के बारे में पता लगाया जा रहा है.

वीडियो-दिल्ली के तैमूर नगर में युवक की हत्या के विरोध में लोगों ने किया हंगामा 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Five Star Hotel Hyatt, Controversy In Hotel Hayatt, Flushing Pistol At The Hotel, Girl In The Hotel Threatened, Crime In Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com