आउटर दिल्ली के मंगोलपुरी के राजापार्क इलाके में रहने वाली एक लड़की का शव 17 दिसंबर को पश्चिम विहार इलाके के एक होटल से बरामद किया गया. लड़की 14 दिसंबर को अपने घर से गायब हुई थी. पुलिस के मुताबिक परिवार का कहना है कि उसे कोई बुलाकर ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी.
परिवार ने पहले खुद उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो 16 दिसंबर को पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की एक लड़के के साथ होटल में आई थी. अगले दिन पुलिस ने लड़के की भी तलाश शुरू की, लेकिन उसका शव गुरुग्राम इलाके के एक रेलवे ट्रैक पर मिला.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लड़की की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई साफ जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के लिए सैंपल भेजा है. विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा. पुलिस का मानना है कि लड़की की मौत के बाद ही लड़के ने गुरुग्राम जाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की मौत की वजह आपस में जुड़ी हुई लग रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं