Delhi Budget CM Rekha Gupta: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आई बीजेपी अब जनता से किए वादों पर काम कर रही है. सबसे पहले दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रति महीना देने की घोषणा की. इसके बाद अब दिल्ली के लोगों को 9 हजार रुपये भी दिए जाएंगे. किन लोगों को मिलेगा ये फायदा? आइए जानते हैं...
किसे मिलेंगे 9 हजार रुपये
सीएम रेखा गुप्ता ने बजट सत्र के दौरान केंद्र की कई योजनाओं को राजधानी में लागू करने का ऐलान किया. दिल्ली में पहली बार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने जा रहा है. अब दिल्ली के किसानों को भी केंद्र सरकार की तरफ से सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. हालांकि, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना में अपनी टॉपअप स्कीम भी जोड़ दी है. जिसके तहत दिल्ली सरकार किसानों को 3 हजार रुपये देंगी. मतलब ये दिल्ली के किसानों को डबल फायदा मिलने वाला है. उन्हें कुल मिलाकर हर साल 9 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए शुरू की गई अपनी नई योजना को नाम दिया है पीएम किसान सम्मान निधि राज्य टॉपअप योजना. सीएम रेखा गुप्ता ने बजट सत्र के दौरान बताया कि इस स्कीम के लिए सरकार ने अपने बजट में 4 करोड़ 85 लाख रुपये का प्रावधान रखा है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति
इसके अलावा पीएम सूर्य घर योजना पर भी टॉपअप का फैसला दिल्ली की नई सरकार ने लिया है. इसके लिए दिल्ली के बजट में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इस योजना के तहत दिल्ली में आने वाले तीन सालों में 2 लाख 30 हजार घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है. जो लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगाएंगे, उन्हें दिल्ली सरकार की इस टॉपअप योजना के तहत 78000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी.
आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार ने केंद्र की कई योजनाओं को राजधानी में लागू नहीं किया था. लेकिन अब बीजेपी की सरकार उन योजनाओं को लागू कर रही है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली वालों को हर योजना का लाभ मिलना चाहिए चाहे वो योजना केंद्र की हो या फिर दिल्ली सरकार की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं