विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2019

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने दो भाइयों को मारा चाकू

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में लोगों के एक समूह से अपनी बहन को परेशान नहीं करने की बात पर दो भाइयों को कथित तौर पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने दो भाइयों को मारा चाकू
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में लोगों के एक समूह से अपनी बहन को परेशान नहीं करने की बात पर दो भाइयों को कथित तौर पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को पहचान दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नीतेश और एक निजी अस्पताल में काम करने वाले महेश के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि उन्हें कथित तौर पर एक ऑटोरिक्शा चालक अनूप राठौर ने चाकू मारा.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पास के बाजार गये थे जहां आरोपी पहले से ही अपने दोस्तों के साथ मौजूद था. उन्होंने राठौर से उनकी बहन को परेशान नहीं करने और उससे दूर रहने को कहा. जिसके बाद दोनों समूहों में हाथापाई शुरू हो गई. इस हाथापाई के दौरान राठौर और उसके दोस्तों ने दोनों भाइयों को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Police, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com