विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली लौटे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राहुल के स्वागत के लिए 12 तुगलक लेन स्थित उनके आवास पर कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं.

Also Read in
नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली लौटे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
राहुल गांधी के आवास के बाहर जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता
नई दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी का मंगलवार को उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.
राहुल को सोमवार को पार्टी का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया था. वह गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे थे और मंगलवार देर शाम दिल्ली लौटे. राहुल के स्वागत के लिए 12 तुगलक लेन स्थित उनके आवास पर कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के आवास के बाहर जमा हुए.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को बधाई देने के लिए कांग्रेस मुख्‍यालय के आगे पार्टी कार्यकर्ता ने किया हवन

उन्होंने ढोल-नगाड़े बजाकर और फूलों के साथ राहुल का स्वागत किया. जश्न दो घंटे से अधिक समय तक चला. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किए, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं.

VIDEO : राहुल गांधी चुने गए कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल का स्वागत करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के कई नेता उनके आवास पर मौजूद थे. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com