विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2015

ऑड-ईवन फॉर्मूला : ट्विटर पर जाने माने लेखक चेतन भगत और अरविंद केजरीवाल में छिड़ी जंग

ऑड-ईवन फॉर्मूला : ट्विटर पर जाने माने लेखक चेतन भगत और अरविंद केजरीवाल में छिड़ी जंग
नई दिल्ली: देश में बेस्ट सेलिंग किताब लेखक रहे चेतन भगत और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में ट्वीट के जरिए जैसे जंग सी छिड़ गई। यह पूरी जंग दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा लाए गए सम-विषम संख्या वाले फॉर्मूले को लेकर है। भगत ने ट्वीट के जरिए दिल्ली सरकार के फॉर्मूले की खूब आलोचना की और कमियां गिनाईं। उन्होंने ट्वीट में यहां तक कह दिया जैसे दिल्ली में इमरजेंसी दिखाकर सरकार मनमानी करने पर उतारू है। उन्होंने दिल्ली सरकार के मुखिया और उनके समर्थकों पर असहिष्णु होने का आरोप तक लगा दिया।

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार द्वारा यह फॉर्मूला 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाएगा। ट्विटर पर आईआईटी से पढ़े चेतन भगत ने दिल्ली सरकार के इस फॉर्मूले की खामियों को उजागर किया तो कुछ लोगों ने उनकी खूब आलोचना की और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आलोचकों के ट्वीट को रीट्वीट किया।

चेतन भगत ने दिल्ली सरकार में वाहनों के संचालन को नियंत्रण करने के फॉर्मूले के तहत महिलाओं को जो खास छूट दी उसका मजाक उड़ाते हुए कहा कि अब आश्चर्य नहीं होना चाहिए जब दिल्ली में पुरुष डुपट्टे के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाएं। उन्होंने इस फॉर्मूले को लागू करने में आने वाली दिक्कतों का जिक्र भी किया है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार की नजर में पुरुषों के लूटे जाने, हमला किए जाने या हत्या किए जाने की कोई आशंका नहीं। चेतन भगत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा तमाम आलोचकों के ट्वीट को रीट्वीट किए जाने पर भी सीएम की आलोचना की।

एक जगह आलोचकों को जवाब देते हुए चेतन भगत ने कहा कि बुरा विचार बुरा ही होता है चाहे वह बीजेपी का हो या आम आदमी पार्टी का हो...

आप भी पढ़ें इस ट्वीटर वार के ट्वीट...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com