cbi delhi police bribery case
नई दिल्ली:
सीबीआई ने दिल्ली के द्वारका में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर नार्कोटिक्स सेल में तैनात था. कुछ दिन पहले सीबीआई ने उसके साथ तैनात कांस्टेबल अजय को भी गिरफ्तार किया था.तब सीबीआई ने करीब 48 लाख रुपए कैश भी बरामद किया था. उस वक्त इंस्पेक्टर सुभाष यादव फरार हो गया था.
आरोप है कि रिश्वतखोरी से इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने करोड़ो की संपत्तियां बनाई हैं. आज आरोपी इंस्पेक्टर को सीबीआई कोर्ट में पेश करेगी. इस मामले में जांच के दायरे में कुछ बड़े अधिकारी भी आ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं