विधायक द्वारा इस्तीफा देने से बवाना सीट खाली हुई थी
नई दिल्ली:
निर्वाचन आयोग ने कहा कि आंध्र प्रदेश, गोवा और दिल्ली की विधानसभाओं में रिक्त कुल चार सीटों के लिए 23 अगस्त को उप-चुनाव कराए जाएंगे. मतों की गणना 28 अगस्त को होगी. आंध्र प्रदेश में नंदयाल, गोवा में पणजी और वालपोई तथा दिल्ली में बवाना विधानसभा सीटें रिक्त हैं.
उप-चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख पांच अगस्त तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच सात अगस्त तक की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख नौ अगस्त है.
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वक्तव्य में कहा कि आयोग ने चारों विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के तहत होने वाले मतदान में वीवीपैट युक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसके लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम मुहैया करा दी गई हैं तथा इन ईवीएम के जरिए सुचारू मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं.
बता दें कि दिल्ली की बवाना सीट विधायक वेदप्रकाश के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है. यहां आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ता रामचंद्र को उम्मीदवार बनाया है.
(इनपुट आईएएनएस से)

लेखक के बारे में
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Voter Verifiable Paper Audit Trail (VVPAT), EVM, Election Commission, Bypoll For Assemble Election