विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

स्वदेशी रैली में गए भाजपा सांसद मनोज तिवारी का विदेशी फोन चोरी

स्वदेशी जगरण रैली को संबोधित करने के लिए गए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी का कीमती आई-फोन चोरी हो गया.

Also Read in
स्वदेशी रैली में गए भाजपा सांसद मनोज तिवारी का विदेशी फोन चोरी
मनोज तिवारी स्वदेशी जागरण मंच की रैली में गए हुए थे, तब उनका फोन चोरी हुआ (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता-गायक और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का आईफोन रामलीला मैदान में चीनी सामान के खिलाफ आयोजित एक रैली में खो गया. इसकी आशंका है कि फोन पाकेटमार ने चुराया है. 

उन्होंने दिल्ली पुलिस को इसकी रिपोर्ट कर दी है कि उनका मोबाइल फोन आईफोन सेवन प्लस उस वक्त खो गया जब वह कल रैली में गये हुये थे.

सांसद को इसका आभास तब हुआ जब वह आरएसएस की आर्थिक शाखा ‘स्वदेशी जागरण मंच’ द्वारा चीनी सामानों के खिलाफ आयोजित स्वदेशी महा रैली से वापस लौट रहे थे. 

फोन की कीमत लगभग 55,000 रुपये है. इस पर उन्हीं की पार्टी के कुछ लोगों ने तंज कसा कि अच्छा ही हुआ, फोन विदेशी था, चोरी हो गया तो सही हुआ. 

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com