विज्ञापन

मनोज तिवारी बने असली पॉवर स्टार! होली पर ले आए ऐसा गाना, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू, रेखा गुप्ता को कर दिया एक साथ

होली के मौके पर मनोज तिवारी ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिसने हर तरफ धूम मचाया हुआ है. इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और यह यूट्यूब पर ट्रेंडिंग बन गया है.

मनोज तिवारी बने असली पॉवर स्टार! होली पर ले आए ऐसा गाना, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू, रेखा गुप्ता को कर दिया एक साथ
मनोज तिवारी का गाना कर रहा ट्रेंड

देश के सबसे एंटरटेनिंग त्योहार होली का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. आगामी 4 मार्च को पूरा देश रंग में रंगा नजर आएगा. चारों ओर होली के गानों का शोर होगा और इस होली नए-नए गाने भी लॉन्च हो रहे हैं. इसमें एक गाना भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी लॉन्च किया है. रंगों के बहाने बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने विपक्षी नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है. साथ ही प्रधानमंत्री समेत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी जिक्र किया है. हाल ही में रिलीज हुआ गाना होलरिया यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. जनता इस गाने को खूब एन्जॉय कर रही है. होली के दौरान आया यह गाना अब हर बीजेपी सपोर्टर के घर बजने वाला है, क्योंकि इसमें बीजेपी सांसद ने भोजपुरी स्टार को भी नहीं छोड़ा है. होलरिया सॉन्ग यूट्यूब पर देखते ही देखते वायरल हो चुका है.

होली के बहाने विपक्ष को घेरा

इस गाने में मनोज तिवारी के साथ प्राची तेहलान भी दिख रही हैं. मनोज और प्राची इस रंगारंग गाने में देवर-भाभी के रोल में दिख रहे हैं और जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. यह गाना मनोेज तिवारी के फैंस को खूब पसंद आ रहा है. गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्षी नेता राहुल गांधी के साथ-साथ लालू यादव, पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, तेज प्रताप, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी जिक्र किया जा रहा है. इन नामों की वजह से यह गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है. होलरिया गाने को खुद मनोज तिवारी ने अपनी पैनी आवाज दी है. सॉन्ग होलरिया पांच पहले रिलीज हुआ है और इस पर 1.1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी पोस्ट कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स में कई लोग  मनोज तिवारी की भी चुटकी ले रहे हैं. हालांकि ज्यादातर लोग इस गाने को मनोरंजन के लिहाज से देख रहे हैं.

मनोज तिवारी ने खुद लिखा गाना

इस गाने को वियानेट मीडिया स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है. गाने के डायरेक्टर रौनक राउत हैं. सूरज विश्वकर्मा ने मनोज तिवारी के साथ मिलकर गाने को कंपोज किया है. गाने के बोल खुद मनोज तिवारी ने लिखे हैं. प्रोड्क्शन का काम वजीर आर्ट ने देखा है. गाने के एडिटर निंजा हैं. गीता यादव ने इसे प्रोड्यूस किया है. सांविका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले यह गाना बना है. मृदुल म्यूजिक का लेबल है और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन इसके डिजिटल पार्टनर है.

यह भी पढ़ें: शिखर धवन की एक्स वाइफ को लौटाने होंगे 5 करोड़ 70 लाख रुपए, शादी के 3 दिन बाद कोर्ट का बड़ा फैसला



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com