विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

सुनंदा पुष्‍कर मौत मामला : साढ़े तीन साल बाद भी दिल्‍ली पुलिस की जांच नहीं पहुंची किसी नतीजे पर

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नई स्टेटस रिपोर्ट तैयार की है. सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में भी मौत का कारण नहीं बताया गया है.

सुनंदा पुष्‍कर मौत मामला : साढ़े तीन साल बाद भी दिल्‍ली पुलिस की जांच नहीं पहुंची किसी नतीजे पर
सुनंदा पुष्‍कर (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली:

दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली है. ये रिपोर्ट दिल्ली हाइकोर्ट में सौपीं जानी है. सुनंदा की मौत का राज क्या है ये अब तक साफ नहीं हो पाया है. साढ़े 3 साल बाद भी इस मामले में दिल्ली पुलिस की जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नई स्टेटस रिपोर्ट तैयार की है. सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में भी मौत का कारण नहीं बताया गया है. यानी जांच अब तक बेनतीजा है. ये रिपोर्ट दिल्ली हाइकोर्ट को सौपीं जानी है. सुनंदा का शव दिल्ली के लीला होटल में 17 जनवरी 2014 की रात बरामद हुआ था. 19 जनवरी 2014 की एम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि सुनंदा की मौत अप्राकृतिक है. सितंबर 2014 की एम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि मौत ज़हर की वजह से हुई. फरवरी 2015 में दिल्ली पुलिस ने सुनंदा का विसरा जांच के लिए एफ़बीआई को भेजा.

नवंबर 2015 में आई एफ़बीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मौत का कारण ज़हर होना हो सकता है लेकिन रेडियोएक्टिव ज़हर नहीं मिला. 10 जनवरी 2016 को एम्स की फाइनल रिपोर्ट में कहा गया कि मौत की वजह दवाओं का ओवरडोज हो सकता है. इस मामले में सुनंदा पुष्कर के बेटे ने दिल्ली हाइकोर्ट में एक याचिका लगाकर कहा है कि इस मामले से सुब्रमण्यम स्वामी का लेना देना नहीं है और इस मामले में तेजी से जांच की मांग की है जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी.

सुनंदा की पूर्व की शादी से हुए उनके बेटे मेनन की अर्जी पर 24 जुलाई को न्यायमूर्ति जी एस सिस्तानी की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई होगी. सुनंदा की मौत के संबंध में जांच की मांग करते हुए स्वामी की लंबित याचिका में ही वरिष्ठ वकील विकास पाहवा ने अर्जी दायर की है. सुनंदा के बेटे ने अनुरोध किया है कि अदालत मामले और इसकी कार्यवाही के बारे में स्वामी और उनके वकीलों पर फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडया पर पोस्ट करने से रोक लगाए. याचिका में स्वामी और उनके वकीलों से मामले में जांच को लेकर सूचनाएं मीडिया और सार्वजनिक तौर पर साझा करने से रोक लगाने की मांग की गयी है.

वीडियो: क्‍या कहती है एफबीआई की जांच रिपोर्ट...

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunanda Pushkar Death, Shashi Tharoor, Shiv Menon, Delhi High Court, Subramanian Swamy, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com