विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2018

स्वाति मालीवाल ने किया ऐसा ट्वीट कि भड़क उठे उनकी ही आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता

विधायक सोमनाथ भारती के मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के ट्वीट पर जब आम आदमी पार्टी के कई नेता नाराज हो उठे और देने लगे नसीहत.

स्वाति मालीवाल ने किया ऐसा ट्वीट कि भड़क उठे उनकी ही आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की फाइल फोटो.
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल नारी सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मसलों पर अक्सर सोशल मीडिया पर मुखर रहतीं हैं. इस बार जब एक टीवी एंकर पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती घिरे तो स्वाति मालीवाल ने नाराजगी जाहिर कर कड़ी आलोचना की. इस पर स्वाति अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर आ गईं. खुद सोमनाथ भारती ने उन पर पलटवार करते हुए पूछा लिया कि उन्होंने 20 सेकंड का वीडियो देखकर उन पर अपना फैसला सुना दिया पर क्या वह केंद्र में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग करेंगी. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वाति मालीवाल को ट्विटर पर ट्रोल भी किया. 
  दरअसल सोमनाथ भारती के महिला टीवी एंकर के साथ अभद्र टिप्पणी वाले मामले में स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘मैं एक महिला रिपोर्टर के खिलाफ सोमनाथ भारती के नारी-द्वेषी और शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा करती हूं. मेरा मानना है कि नोएडा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. कानून अब अपना काम करेगा. मेरा मानना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए.''महिला एंकर की शिकायत पर पुलिस ने भारती के खिलाफ बुधवार को शिकायत दर्ज की थी. मालीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती ने पलटवार करते हुए पूछा कि उन्होंने 20 सेकंड का वीडियो देखकर उन पर अपना फैसला सुना दिया पर क्या वह केंद्र में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग करेंगी.
 
आम आदमी पार्टी के नेता और दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राघव चड्ढा ने मालीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि उम्मीद है कि वह केंद्र में सत्ताधारी दल के राजनेताओं के खिलाफ भी ऐसी ही त्वरित कार्रवाई की मांग करेंगी. चड्ढा दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से संभावित लोकसभा उम्मीदवार हैं. वरिष्ठ आप नेता दिलीप पांडे और उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र के लिये पार्टी प्रभारी ने भी चड्ढा के ट्वीट को रीट्वीट किया. इस मुद्दे के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद भारती के खिलाफ एक पत्रकार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने भी वही रुख अपनाते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

वीडियो- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ ACB ने केस दर्ज किया 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swati Maliwal, Aam Admi Party, Somnath Bharti, Raghav Chadha AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com