- अरविंद केजरीवाल 1 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे
- केजरीवाल और अन्य 23 आरोपियों को आबकारी नीति मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है
- यह पहली बार होगा जब केजरीवाल बरी होने के बाद सीधे जनता के सामने अपनी बात रखेंगे
दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़ी राजनीतिक गूंज का केंद्र बनने जा रहा है. रविवार, 1 मार्च को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशाल सभा को संबोधित करेंगे. केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों के आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद पहली बार जनता को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया की जेल से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी
जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल
कोर्ट से बाहर निकलते हुए अरविंद केजरीवाल ने भावुक होकर कहा, “मैं कट्टर ईमानदार हूं. मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है.” पार्टी का कहना है कि आरोपों के बावजूद केजरीवाल डटे रहे और आज पहले से ज्यादा मजबूत होकर सामने आए हैं.
'रविवार की सभा ऐतिहासिक होगी'
आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रविवार की सभा ऐतिहासिक होगी. सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर पूरी राष्ट्रीय लीडरशिप मौजूद रहेगी, चाहे वह गुजरात, गोवा, पंजाब या दिल्ली के नेता हों. उन्होंने भरोसा जताया कि इस सभा से जो आवाज उठेगी, वह पूरे देश तक पहुंचेगी.
अब सबकी नजरें जंतर-मंतर की उस सभा पर हैं, जहां अरविंद केजरीवाल अपनी बात देश के सामने रखेंगे. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इसे नई शुरुआत मान रहे हैं. उनके मुताबिक यह रैली सिर्फ दिल्ली की नहीं, बल्कि पूरे देश में एक कड़ा संदेश देने वाली होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं