विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2017

दिल्ली के छावला इलाके में नाले में गिरने से 5 लोगों की मौत

दिल्ली के छावला इलाके में नाले में गिरने से 5 लोगों की मौत
नई दिल्‍ली: दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के छावला थाना इलाके में नाले में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के पास लगभग साढ़े 11 बजे इस हादसे की सूचना आई. पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान हसीदुल्ल(26), सईदुल(10), सबिकुल(9) और अफ़सां अली(30) के रूप में की गई है. जबकि पांचवें के बारे में पता लगाया जा रहा है. मृतकों में पिता-पुत्र शामिल हैं. फायर ब्रिगेड की टीम के ऑफिसर ने मौके पर बताया कि जब वो पहुंचे तो पुलिस की टीम सभी को निकाल कर हॉस्पिटल भेज चुकी थी.

पहले नजदीक के बालाजी हॉस्पिटल में ले जाया गया फिर वहां से जाफरपुर कलां के राव तुलाराम हॉस्पिटल में भेज दिया गया. जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पर खुला नाला है जो सीवर के साथ जुड़ा हुआ है. गांव में गोबर और मिट्टी होने की वजह से नाले में दलदल हो गया जिसकी वजह से बच्चे फंस गए. बच्चे को बचाने एक का पिता उतरा तो वह भी फंस गया और एक युवक जो दिनपुर गांव का था, वह भी दलदल में फंस गया.

पुलिस ने नाले से 2 टॉर्च भी बरामद की हैं जिससे लगता है कि कुछ लोग बचाने आये और वी भी नाले के दलदल में फंस गए. 5 में से चार लोग असम के रहने वाले हैं और यहां कूड़ा बीनने का काम करते थे. घटनास्थल के पास ही झुग्गी में रहते थे. बच्चे पहले उस नाले में किस लिए गए यह साफ़ नहीं हो पाया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Chhawla Area, 5 Dead, 5 People Fall In Drain, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com