विज्ञापन

दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर मर्डर; नाबालिग के साथ आरोपी ने महिला को मार डाला, पति की हालत गंभीर

पार्किंग विवाद को लेकर नाबालिग और दूसरे आरोपी ने पति और पत्नी पर चाकू लेकर हमला बोल दिया.

दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर मर्डर; नाबालिग के साथ आरोपी ने महिला को मार डाला, पति की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर विवाद में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके पति पर भी चाकू से हमला किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर थाना पुलिस को शनिवार दोपहर 2:50 बजे सूचना मिली थी. फोन करने वाले ने बताया कि 'दो-तीन लड़कों' ने उसकी बेटी और दामाद के पेट में चाकू घोंप दिया है. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक घायलों को दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया जा चुका था.

पति सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया. उसके पति विक्की को भी चाकू मारा गया था और उसे बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया.

एक आरोपी नाबालिग भी

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दंपती का अपने पड़ोसियों से झगड़ा हुआ. झगड़ा बढ़ने पर आरती व विक्की को चाकू मार दिया गया. पुलिस ने हमलावरों की पहचान 40 वर्षीय पप्पू और एक नाबालिग के तौर पर की है. दोनों उसी इलाके के रहने वाले हैं.

पप्पू को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि नाबालिग का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं.

ये भी पढ़ें- हॉरर क‍िल‍िंग: गला दबाकर बहन की हत्‍या, दल‍ित लड़के से भागकर शादी करने पर खफा था भाई 

लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Murder, Delhi News, Stab To Death, Murder For Parking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com