विज्ञापन
This Article is From May 24, 2020

दिल्ली में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, अगले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.

दिल्ली में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, अगले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी का अनुमान
दिल्ली में भीषण गर्मी
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमोत्तर भारत में लू चलने के कारण शहर में अगले तीन और चार दिन में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है.  पालम, लोधी रोड और आयानगर में मौसम केन्द्रों ने क्रमश: अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, 44.4 डिग्री सेल्सियस और 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. 

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में 29-30 मई को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है.''
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Forecast Today, Delhi NCR Weather Forecast, Hottest Day Delhi 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com