प्रतीकात्मक इमेज
- तेज रफ्तार ट्रक ने 5 महीने की गर्भवती महिला को कुचला
- मौके पर ही महिला की मौत
- दिल्ली के मंगोलपुरी की है घटना
नई दिल्ली:
दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल, दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 5 महीने की गर्भवती महिला को कुचला दिया. इस हादसे के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा अस्पताल जाते समय हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकारी बस से कुचल कर पांच श्रद्धालुओं की मौत
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जा रही थी. तभी यह हादसा हुआ. यह घटना मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के बाहर सड़क पर घटी. स्थानीय लोगों और मंगोलपुरी चौकी के पुलिसकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को मौके से पकड़ा.
VIDEO: कार ने मारी आठ लोगों को टक्कर, एक की मौत, सात घायल
मृतका का नाम जानकी और उम्र 28 साल बतायी जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
5 Month Pregnant Woman Died, Mangolpuri