विज्ञापन

'अरे दीवानों मुझे पहचानो', 8 चौके, 5 छ्क्के, दनदनाती हुई सेंचुरी, 'बोकारो के लाल' ने टेस्ट में किया T20 वाला कमाल

'बोकारो के लाल' कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में शतक जड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है.

'अरे दीवानों मुझे पहचानो', 8 चौके, 5 छ्क्के, दनदनाती हुई सेंचुरी, 'बोकारो के लाल' ने टेस्ट में किया T20 वाला कमाल
कुमार कुशाग्र

'बोकारो के लाल' कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में शतक जड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पांच सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्‍नई में खेला जा रहा है. जहां पहले दिन 63 रन बनाकर नाबाद रहने वाले ईस्ट जोन के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र दूसरे दिन भी लय में नजर आए और अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का छठवां शतक पूरा करने में कामयाब रहे. टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 128 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह करीब 80 की स्ट्राइक रेट से शतक पूरा करने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

त्रिपुराणा विजय के बने शिकार 

कुमार कुशाग्र को फाइनल मुकाबले की पहली पारी में त्रिपुराणा विजय ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. उनका शानदार कैच मिलिंद ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व उन्होंने कुल 132 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 76.51 की स्ट्राइक रेट से कुल 101 रन देखने को मिले. जिसमें आठ चौके पांट छक्के शामिल रहे. 

कौन हैं कुमार कुशाग्र? 

कुमार कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर साल 2004 में झारखंड के बोकारो शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 21 साल और 319 दिन के हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें अबतक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. मगर घरेलू क्रिकेट में वह झारखंड की तरफ से लगातार शिरकत कर रहे हैं. कुशाग्र दाहिने हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. 

आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं कुशाग्र 

कुमार कुशाग्र आईपीएल में फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. इस टीम से पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के बेड़े में शामिल थे. घरेलू क्रिकेट में वह झारखंड के अलावा ईस्ट जोन और इंडिया अंडर-19 टीम की तरफ से भी जलवा बिखरते हैं. 

कुमार कुशाग्र का घरेलू क्रिकेट करियर 

कुमार कुशाग्र ने खबर लिखे जाने तक घरेलू क्रिकेट में कुल 36 फर्स्ट क्लास, 39 लिस्ट ए और 33 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 56 पारियों में 2291 रन, लिस्ट ए की 34 पारियों में 52.69 की औसत से 1370 रन और टी20 की 31 पारियों में 27.76 की औसत से 694 रन निकले हैं. कुशाग्र के नाम फर्स्ट क्लास में छह शतक और छह अर्धशतक, लिस्ट ए में दो शतक और 10 अर्धशतक एवं टी20 में पांच अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय! फिर कौन बनेगा वैभव का जोड़ीदार? जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Kumar Kushagra, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com