- बिहार में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की फर्स्ट क्लास एसी कोच से शराब तस्करी का मामला सामने आया है.
- इस केस में नेहा झा नामक एक लड़की भी गिरफ्तार हुई, उसके ट्रॉली बैग से 75 लीटर विदेशी शराब मिले.
- नेहा के साथ गिरफ्तार युवक ईशान उसकी बड़ी बहन का देवर है. दोनों के परिवार पर शराब तस्करी के आरोप लग रहे हैं.
बिहार में ट्रेन की फर्स्ट AC कोच से शराब तस्करी करने के मामले में कई चौंकाने वाले राज सामने आए है. लड़की के पिता भी शराब तस्करी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस को शक है कि लड़की काफी पहले से शराब की इस तरह से तस्करी कर रही थी. लेकिन बीते दिनों मिली एक गुप्त सूचना पर उसका पूरा भांडा फूट गया. अब वो लड़की और उसके साथ गिरफ्तार लड़का दोनों जेल में है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है, लड़की कब से शराब की तस्करी कर रही थी. और दरभंगा में उसके खरीदार कौन थे?
स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन की फर्स्ट एसी से शराब तस्करी
उसके दो सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. शराब बरामदगी के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. लड़की से दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की फर्स्ट क्लास एसी कोच से सफर कर रही थी.
दरभंगा पहुंचना था, लेकिन समस्तीपुर में भी पकड़ा गई लड़की
उसे दरभंगा जाना था. लेकिन उससे एक स्टेशन पहले समस्तीपुर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पुलिस को पहले से सूचना थी कि इस ट्रेन से एक लड़की शराब लेकर जा रही है. पुलिस को यह भी जानकारी थी कि लड़की फर्स्ट एसी से सफर कर रही है.

फर्स्ट क्लास एसी कोच से शराब तस्करी करने वाली लड़की नेहा झा.
Photo Credit: NDTV
पुलिस पर रौब जमाने के लिए अंग्रेजी में बोल रही थी लड़की
बस क्या था समस्तीपुर में ट्रेन पहुंचने से पहले से टीम तैयार थी. ट्रेन पहुंचते ही पुलिस ने फर्स्ट एसी की जांच शुरू की. इसी दौरान युवती के पास मौजूद दो सूटकेस की जांच की गई. सूटकेस खुलते ही उसमें ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. जांच के दौरान लड़की पुलिस वालों पर रौब दिखाने के लिए अंग्रेजी में बोल रही थी.
नेहा के ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब
लेकिन पुलिस पहले से जान रही थी, लिहाजा जांच के बाद करीब 75 लीटर लड़की के ट्रॉली बैग से मिले. गिरफ्तार युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी निवासी नेहा झा (25 वर्ष) के रूप में हुई. उसके साथ हरियाणा के करनाल जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तम गार्डन मकान संख्या-12 के ईशान कुमार (31 वर्ष) को पकड़ा गया.

लड़की के ट्रॉली बैग से जब्त शराब की बोतलें.
Photo Credit: NDTV
बड़ी बहन के देवर के साथ शराब तस्करी करती पकड़ी गई नेहा
मिली जानकारी के अनुसार ईशान नेहा की बड़ी बहन का देवर है. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नेहा का पूरा परिवार शराब के धंधे में लिप्त था. उसके पिता पकंज झा को भी पहले गिरफ्तार किया गया था. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि शराब दरभंगा के डॉक्टरों के बीच सप्लाई होती थी. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच है. लोगों में भी इस मामले को लेकर खूब चर्चा है.
नेहा के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने बताया कि नेहा की गिरफ्तारी शराब के साथ पहली बार हुई है. हालांकि पुलिस को आशंका है कि वह इससे पहले भी कई बार दिल्ली से शराब की खेप दरभंगा ला चुकी है. उसके पुराने रिकॉर्ड और कॉन्टैक्ट्स की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें - Train में यात्रा के दौरान शराब ले जा सकते हैं या नहीं? जानें रेलवे का क्या है कानून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं