विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

कार में घुसा बच्चा बाहर नहीं निकल सका, दम घुटने से मौत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुई दुर्घटना

कार में घुसा बच्चा बाहर नहीं निकल सका, दम घुटने से मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: बच्चों के प्रति अभिभावकों की लापरवाही कितनी नुकसानदेह हो सकती है इसकी एक उदाहरण सोमवार को सामने आया जब एक मासूम को जान से हाथ धोना पड़ा. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग में एक छह साल के लड़के की दम घुटने और जलने से कथित रूप से मौत हो गई. वह करीब चार घंटे एक कार के अंदर बंद रहा और वहीं उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक कि रानी बाग में बालक सोनू सुबह साढ़े ग्यारह बजे लापता हो गया. वह शाम को करीब चार बजे घर के बाहर खड़ी होंडा एसेंट कार के अंदर से मिला. पुलिस ने कहा कि संदेह है कि बच्चा दुर्घटनावश कार में घुसा और बाहर आने के लिए उसे खोल नहीं पाया.

कार मालिक ने जब शाम करीब चार बजे कार को खोला तो उसके अंदर सोनू मिला. उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सोनू को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North-west Delhi, Kid Died, Died Of Breathlessness, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com