दिल्ली में बुधवार की सुबह स्मॉग का हाल.
- दिल्ली में फिर प्रदूषण का स्तर बहुत ऊपर
- स्कूलों में की गई छुट्टी
- पड़ोसी राज्यों से आ रहा धुआं
नई दिल्ली:
दिल्ली में बुधवार को भी मंगलवार की ही तरह हवा में घुले प्रदूषक तत्वों की मात्रा अधिक रही. इसके चलते दिल्ली के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बच्चों से लेकर बड़ों तक को झेलनी पड़ रही है. उधर, ट्रैफिक की समस्या भी आ रही है. ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है, वहीं फ्लाइट्स के उड़ने और लैंडिंग में समस्या आने लगी है. इसके अलावा दिल्ली में खास तौर पर ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे लोगों को स्मॉग की वजह से और दिक्कत हो गई. बिना ट्रैफिक के भी गाड़ियां धीमें चल रही हैं.
बता दें कि मंगलवार को ही मौसम विभाग ने कहा था कि ऐसा मौसम अगले तीन दिनों तक रह सकता है और यह समस्या और अधिक गहराने की आशंका है.
यह भी पढ़ें : पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने पड़ोसी राज्यों से प्रदूषण स्तर में कमी लाने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा
बता दें कि दिल्ली में इस धुंध का संकट गहराने की वजह पड़ोसी राज्यों खास तौर पर हरियाणा और पंजाब में जलायी जा रही पराली की भी अहम भूमिका है.
क्या है पैमाना
देखें अपने शहर में प्रदूषण का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट और हवा के थमने की वजह से धुंध छंटने की संभावना बिल्कुल कम हो गयी है. मौसम विभाग अधिकारी डा. के सती देवी ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले 48 घंटों के दौरान तापमान और हवा की गति में गिरावट तथा नमी में इजाफे को देखते हुये वायुमंडल में धुंध छाई है. डॉ. सती के अनुसार हवा की गति भी तीन मीटर प्रति सेकेंड के न्यूनतम स्तर पर रहने की वजह से आज धुंध की चादर गहरा गई. इसका असर अगले तीन दिन तक पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने रहने की आशंका है.
VIDEO: दिल्ली में प्रदूषण
स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक
हवा की गुणवता बताने वाला सूचकांक बुधवार को दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में गंभीर स्तर पर बना हुआ है. इसके मुताबिक 500 अंक वाला सूचकांक दिल्ली के हर इलाके में 450 के अंक को पार कर गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pollution In Delhi