दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. अब एक नई समीक्षा में सामने आया है कि प्रदूषित हवा का असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि यह दिल की बीमारियों, डायबिटीज, गर्भावस्था की जटिलताओं और मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा है. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट में 1975 से 2025 के बीच प्रकाशित 184 अध्ययनों का विश्लेषण किया गया. इनमें से 169 यानी 91.8 फीसदी अध्ययनों में वायु प्रदूषण और कम से कम एक स्वास्थ्य समस्या के बीच संबंध पाया गया. आइए समझते हैं कि प्रदूषण शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित कर सकता है.
फेफड़ों के साथ दिल पर भी पड़ रहा असर
हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदूषित हवा में मौजूद बारीक कण और हानिकारक गैसें सांस के जरिए शरीर में पहुंचती हैं. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की एक रिपोर्ट में 86 अध्ययनों ने सांस से जुड़ी बीमारियों पर ध्यान दिया, जबकि 11 अध्ययनों में हृदय संबंधी बीमारियों का अध्ययन किया गया. लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से दिल और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
डायबिटीज और मानसिक स्वास्थ्य से भी संबंध
रिपोर्ट में वायु प्रदूषण और डायबिटीज, मेटाबॉलिक समस्याओं, नींद से जुड़ी परेशानियों और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंधों का भी जिक्र है. कुछ अध्ययनों में न्यूरोकॉग्निटिव यानी दिमाग की कार्यक्षमता से जुड़ी समस्याओं का भी विश्लेषण किया गया है.
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए भी चिंता
एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदूषण का असर गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेहत पर भी पड़ सकता है. समीक्षा में गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं, कम वजन वााले बच्चों के जन्म और बच्चों की ग्रोथ प्रभावित होने जैसे विषयों पर भी अध्ययन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- हार्ट को साफ और लिवर को रिज्यूविनेट करने के लिए पिएं ये अर्जुन काढ़ा, बाबा रामदेव ने बताया बनाने का तरीका
गांवों में रहने वाले लोग भी खतरे से बाहर नहीं
अक्सर लोग मानते हैं कि वायु प्रदूषण सिर्फ बड़े शहरों की समस्या है, लेकिन CREA की समीक्षा इस धारणा को चुनौती देती है. ग्रामीण आबादी पर हुए 40 अध्ययनों में से 38 में कम से कम एक स्वास्थ्य समस्या के साथ प्रदूषण का संबंध मिला. CREA के विश्लेषक मनोज कुमार ने भी ग्राामीण इलाकों को प्रदूषण नियंत्रण की योजनाओं में शामिल करने पर जोर दिया है.
प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करें?
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण से निपटने के लिए सिर्फ PM2.5 कम करना काफी नहीं है. नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड और दूसरी हानिकारक गैसों के उत्सर्जन पर भी नियंत्रण जरूरी है. घर में ठोस ईंधन के इस्तेमााल को कम करना, उद्योगों और बिजली संयंत्रों से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण और प्रदूषण की निगरानी बढ़ाना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें- पहले कुछ किलो के बाद वजन घटना क्यों रुकता है? एक्सपर्ट से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं