दिल्ली में हाईवोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बीच सड़क पर हंगामा करती दिख रही है. महिला पर एक टैक्सी ड्राइवर से गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप है.
दरअसल, यह वीडियो द्वारका के सेक्टर-1 स्थित पालम रोड का है. जहां रोडरेज का मामला बताया जा रहा है. स्कोडा कार ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी. इसके बाद कार में सवार एक महिला और एक अन्य शख्स ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया. टैक्सी चालक का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई भी की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस की शांत कराने की कोशिश
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस भी महिला के हंगामे के बीच ज्यादा कुछ नहीं कर पा रही है. पुलिस ने महिला को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन लड़की नहीं मानी. हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और पुलिस घटना जांच की जा रही है. हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं