भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली :
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल देश में बलात्कार विरोधी कठोर कानूनों की मांग को लेकर सोमवार को लगातार चौथे दिन भूख हड़ताल पर बैठी रही और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे मिलने के लिए गए.
VIDEO : अनशन पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस पर जबर्दस्ती घटनास्थल से दूर ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें एक अस्पताल जाने की सलाह दी गयी थी. लोकसभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के दूसरे नेता हैं जो स्वाति के प्रदर्शन में शामिल हुये हैं. शुक्रवार को जब स्वाति ने अपना अनिश्चितकालीन उपवास शुरू किया था तब भाजपा के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राजघाट पहुंचे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shatrughan Sinha, Swati Maliwal