उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के प्रकोप को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिए हैं. नए आदेश के तहत सभी स्कूल सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे. ये आदेश सरकारी मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई यूपी बोर्ड सहित जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सामान्य रूप से लागू होगा.
पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है दोपहर के समय चल रही लू और तेज धूप के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों को दोपहर की भीषण गर्मी से बचाया जा सके.

शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से करना होगा पालन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि विद्यालयों के समय में किया गया यह बदलाव केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा. जनपद में संचालित सभी बोर्ड के निजी सहायता प्राप्त एवं सरकारी विद्यालयों पर यह आदेश समान रूप से लागू होगा बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा.
दिल्ली-एनसीआर में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, उसम भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं