विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

दिल्ली : डॉक्टरों ने दिए हड़ताल के संकेत, तो बोले सत्येंद्र जैन- निगम से नहीं चल रहे अस्पताल तो...

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा, 'बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में कोरोना के 20 मरीज हैं, जिनको दिल्ली सरकार के अस्पताल में शिफ्ट करने के आदेश दिल्ली सरकार ने दे दिए हैं.'

दिल्ली : डॉक्टरों ने दिए हड़ताल के संकेत, तो बोले सत्येंद्र जैन- निगम से नहीं चल रहे अस्पताल तो...
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन. (फाइल फोटो)
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हैं सत्येंद्र जैन
  • बाड़ा हिंदूराव अस्पताल से शिफ्ट होंगे मरीज
  • रविवार से हड़ताल पर जा सकते हैं डॉक्टर
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल (Bara Hindu Rao Hospital) से कोरोनावायरस (Coronavirus) के 20 मरीजों को दिल्ली सरकार के अधीन वाले अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा. केजरीवाल सरकार ने इसका आदेश दिया है. माना जा रहा है कि हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर सैलरी न मिलने की वजह से रविवार से हड़ताल पर जा सकते हैं. इस मामले में आज (शनिवार) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर निशाना साधा.

सत्येंद्र जैन ने कहा, 'बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में कोरोना के 20 मरीज हैं, जिनको दिल्ली सरकार के अस्पताल में शिफ्ट करने के आदेश दिल्ली सरकार ने दे दिए हैं. वहां के डॉक्टरों ने नोटिस दिया है कि वह वेतन ना मिलने के चलते रविवार से हड़ताल कर सकते हैं इसलिए हमने यह आदेश दिया है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम से अगर बाड़ा हिंदूराव अस्पताल और कस्तूरबा गांधी अस्पताल नहीं चल रहे तो वह उन्हें दिल्ली सरकार को सौंप दें.'

कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली में स्थिति सामान्य हुई : सत्येंद्र जैन

उन्होंने आगे कहा, 'बीजेपी वाले राजनीति कर रहे हैं और इसलिए हमने कहा है कि अगर वह वेतन तक नहीं दे सकते तो अस्पताल दिल्ली सरकार को सौंप दें. बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में एडमिट सभी कोरोना मरीजों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं.'

COVID-19 के बढ़ते ग्राफ के बीच जानिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के 'कम्युनिटी स्प्रेड' पर क्या कहा 

बता दें कि बाड़ा हिंदूराव अस्पताल उत्तरी दिल्ली नगर निगम का अस्पताल है. अस्पताल के डॉक्टर बीते 3 महीने के वेतन के लिए आंदोलन कर रहे हैं और हड़ताल की भी धमकी दे चुके हैं. इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने इस अस्पताल में एडमिट सभी कोरोना मरीजों को दिल्ली सरकार के अस्पताल में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं.

VIDEO: दिल्ली में लगातार बढ़ा रहे हैं ICU बेड, 40% अभी भी मौजूद : सत्येंद्र जैन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satyendra Jain, Doctors Strike Delhi Doctor Salary Issue Delhi, Delhi Hospital, Ndmc Hospitals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com