दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
- अरविंद केजरीवाल में पीएम मोदी पर साधा निशाना
- कहा-उपराज्यपाल पर्याप्त अवरोध उत्पन्न नहीं कर पा रहे
- बोले-भगवान हमारे साथ हैं, जनता हमारे साथ हैं
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराज्यपाल अनिल बैजल से 'बहुत नाराज' हैं, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के लिए पर्याप्त अवरोध पैदा नहीं कर पा रहे हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मुझे बताया गया है कि प्रधानमंत्री मौजूदा उपराज्यपाल से काफी गुस्सा हैं. प्रधानमंत्री को लगता है कि बैजल पर्याप्त अवरोध उत्पन्न नहीं कर पा रहे हैं. उपराज्यपाल के सभी अवरोधों के बावजूद, दिल्ली सरकार लोगों के लिए जबरदस्त काम कर रही है.'
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल का PM मोदी पर तंज, बोले- लोग मनमोहन जैसे ‘शिक्षित प्रधानमंत्री’ को मिस कर रहे हैं
उन्होंने बैजल के पूर्ववर्ती नजीब जंग की ओर इशारा करते हुए कहा, 'यही वजह थी कि उन्हें हटा दिया गया था.'
नजीब जंग ने दिसंबर 2016 में दिल्ली के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था. केजरीवाल ने कहा, 'मेरे सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि उपराज्यपाल आप सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, जल व बिजली के क्षेत्र में अच्छे कामों को रुकवाने के लिए हरसंभव प्रयास करें. हम ऐसा नहीं होने देंगे. अच्छे काम जारी रहेंगे. भगवान हमारे साथ हैं. जनता हमारे साथ हैं.'
केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने से शहरों व रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे और 'आप' को वोट देने से बच्चों का भविष्य बेहतर होगा. उत्तरप्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किए जाने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'अगर आप भाजपा के लिए वोट करेंगे तो, शहरों और स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, जबकि आप को वोट देने से आपके बच्चों का भविष्य बेहतर होगा.'
VIDEO : औकात में रहे बीजेपी : केजरीवाल
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि भविष्य को पीढ़ी को फायदा होगा, अगर सरकार शहरों के नाम बदलने के स्थान पर सरकारी स्कूलों के हालात बदलने के लिए काम करेगी. दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे. उन्हें 1968 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास एक रेल पटरी पर मृत पाया गया था.
(इनपुट : IANS)

My sources tell me that PM wants LG to do everything possible to stop AAP govt’s good work in education, health, water n electricity.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 5, 2018
We will not let that happen. Good work will continue. God is wid us. People r wid us. https://t.co/C42HFQdZLG
उन्होंने बैजल के पूर्ववर्ती नजीब जंग की ओर इशारा करते हुए कहा, 'यही वजह थी कि उन्हें हटा दिया गया था.'
नजीब जंग ने दिसंबर 2016 में दिल्ली के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था. केजरीवाल ने कहा, 'मेरे सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि उपराज्यपाल आप सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, जल व बिजली के क्षेत्र में अच्छे कामों को रुकवाने के लिए हरसंभव प्रयास करें. हम ऐसा नहीं होने देंगे. अच्छे काम जारी रहेंगे. भगवान हमारे साथ हैं. जनता हमारे साथ हैं.'
भाजपा को वोट दोगे तो शहरों और स्टेशनो के नाम बदलेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 5, 2018
AAP को वोट दोगे तो आपके बच्चों का भविष्य बदलेंगे। https://t.co/giiQC3UZjx
केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने से शहरों व रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे और 'आप' को वोट देने से बच्चों का भविष्य बेहतर होगा. उत्तरप्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किए जाने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'अगर आप भाजपा के लिए वोट करेंगे तो, शहरों और स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, जबकि आप को वोट देने से आपके बच्चों का भविष्य बेहतर होगा.'
VIDEO : औकात में रहे बीजेपी : केजरीवाल
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि भविष्य को पीढ़ी को फायदा होगा, अगर सरकार शहरों के नाम बदलने के स्थान पर सरकारी स्कूलों के हालात बदलने के लिए काम करेगी. दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे. उन्हें 1968 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास एक रेल पटरी पर मृत पाया गया था.
(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arvind Kejriwal, PM Modi