विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2018

बसपा मुखिया मायावती के करीबी बताए जाने वाले बिल्डर को भरना पड़ा 15.5 करोड़ का बकाया

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने दीपक बंसल नामक बिल्डर से शुक्रवार को 15 करोड़ 63 लाख रुपये की वसूली की.बिल्डर बसपा मुखिया मायावती का करीबी बताया जाता है.

बसपा मुखिया मायावती के करीबी बताए जाने वाले बिल्डर को भरना पड़ा 15.5 करोड़ का बकाया
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • बिल्डर दीपक बंसल से नोएडा प्रशासन ने वसूले साढ़े 15 करोड़
  • मायावती के करीबी बताए जाते हैं बिल्डर
  • जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली: गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन राजस्व बकाएदारों पर सख्ती बरत रहा है.  राजस्व वसूली के तहत एक बिल्डर से शुक्रवार को 15 करोड़ 63 लाख रुपये की वसूली की. बिल्डर बसपा मुखिया मायावती के करीबियों में शुमार बताया जाता है. बिल्डर के पिता गाजियाबाद से बसपा विधायक रहे हैं. अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जनपद के कई बिल्डरों पर करोड़ों रुपये का राजस्व बकाया है. इसके तहत ही शुक्रवार को जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह के निर्देशन में उप-जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह ने एसडीएस बिल्डर पर बकाया 15 करोड़ 63 लाख रुपये की वसूली की.उन्होंने बताया कि एसडीएस बिल्डर के मालिक दीपक बंसल के ऊपर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण के बकाये 15 करोड़ 63 लाख रुपये की वसूली का प्रमाणपत्र (आरसी) जारी था.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दीपक बंसल ने एसडीएम सदर को बकाया राशि का चेक दिया.दीपक बंसल के पिता सुरेश बंसल बसपा नेता हैं तथा गाजियाबाद से विधायक रह चुके . दीपक बंसल पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के काफी नजदीकी बताये जाते हैं.    सूचना अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने राजस्व बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है. उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. पहले भी कई बड़े बकायेदारों से राजस्व की वसूली की गयी है. ( इनपुट-भाषा से)

वीडियो- आम्रपाली ग्रुप के तीन डायरेक्टर पुलिस हिरासत में 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Builder, Mayawati's Aide Builder Deepak Bansal, Noida District Magistrate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com